top of page

धनेश पक्षी (Grey Hornbill), उत्तर भारतीय ग्रे हॉर्नबिल।

  • लेखक की तस्वीर: Tanweer adil
    Tanweer adil
  • 14 मार्च 2022
  • 2 मिनट पठन

परिचय: धनेश पक्षी भारतीय ग्रे हॉर्नबिल (ऑकीसेरॉस बिरोस्ट्रिस ) एक साधारण हॉर्नबिल है, जो भारतीय उपमहाद्वीप के हिमालय से दक्षिण की और स्थित छोटे पर्वतों में पाई जाती है, जो पश्चिम में सिन्धु नदी और पूर्व में गंगा के डेल्टा द्वारा घिरे हैं।

हॉर्नबिल पक्षी केरल और अरुणाचल प्रदेश का राज्य पक्षी है

विशिष्टता: इनमे पूरे शरीर पर ग्रे रंग के रोयें होते हैं और इनके पेट का हिस्से हल्का ग्रे या फीके सफ़ेद रंग का होता है। इनके सिर का उभार काले या गहरे ग्रे रंग का होता है, इनका आकार लगभग २४-२६ इंच लम्बा होता है। कान का आवृत भाग गहरे रंग का होता है। इनका सिरा सफ़ेद रंग का होता है। इनकी पूंछ का आगे का सिरा सफ़ेद होता है और गहरे रंग की धारीयां होती है। इनकी आंख की पुतली लाल रंग की होती है और पलक पर बाल होते हैं। चोंच बड़े आकार एवं कठोर होता है चोंच का किनारा और निचला जबड़ा हल्के पीले रंग का होता है। नर मादाओं से बड़े होते है और ये हमेशा जोड़ो में देखे जाते हैं।


प्रजनन: इनका प्रजनन काल काफी रोचक होता हैं मादा १-५ तक एक जैसे आकार और रंग के अंडे देती हैं जो की इनके द्वारा बने गए पड़ो के कोटरो में दिया जाता हैं, फिर मादा उसमे प्रवेश कर उस कोटर के द्वार को बंद कर देती हैं और बस एक छोटा छेद ही छोड़ती हैं ताकि वो अपना चोंच बहार निकल सके ताकि नर द्वारा लाए गए भोजन उसे मिल सके, ऐसे स्तिथि में कोटरो में रह कर मादा काफी दुबली हो जाती हैं। एक बार अंदर जाने के बाद मादा अपने पंखो का भी त्याग कर देती हैं पर ये पंख चूजे निकलने तक पक्षी के पंख पुनः विकसित हो जाते हैं।


आहार: यह सर्वाहारी पक्षी होते हैं लेकिन फलदार पेड़ों पर रहना जयादा पसंद करते हैं, ये छोटे चूहे, छोटे सरीसृपों, बिच्छू, घोंघा और छोटे पक्षीयों के चूजे को अपना भोजन बनाने के लिए जानी जाती है।



Kingdom (जगत): Animalia

Phylum (संघ): Chordata

Class (वर्ग): Aves

Order (गण): Bucerotiformes

Family (कुल): Bucerotidae

Genus (वंश): Ocyceros

Species (जाति): O. Birostris

Scientific name: Ocyceros birostris

Comments


About Me

Dr. Tanweer Adil

My name is Dr. Tanweer Adil and I have been involved with this profession for the last 10 years. During my time living in Delhi, I would often go to hilly places like Himachal Pradesh, Uttarakhand, Kashmir during .....

 

Read More

 

Join for new updates

Thanks for submitting!

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter

© 5 October 2021

bottom of page