top of page

किंगफ़िशर। किलकिला, श्वेतकंठ कौडिल्ला (White-throated Kingfisher)

  • लेखक की तस्वीर: Tanweer adil
    Tanweer adil
  • 24 अग॰ 2021
  • 2 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 6 अक्तू॰ 2021

अगर आप किसी आद्रभूमि पर्यटन छेत्र घूमने गए हो और कोई आकर्षक पंछी पानी में छलांग मारता दिखे तो वो किंगफिशर हो इसकी संभावना 90% होगी। इनके नाम से ही आप पता लगा सकते है की इनको किंगफ़िशर (Kingfisher) क्यों कहा जाता है? यह व्हाइट-थ्रोटेड किंगफिशर (हेल्सियन स्मिरनेंसिस) जिसे व्हाइट-ब्रेस्टेड किंगफिशर के रूप में भी जाना जाता है, अपनी जाती में बड़े आकर का किंगफिशर है।

विशिष्टता: किंगफिशर (Kingfisher Birds) वयस्क का सर, कंधे और निचला हिस्सा अखरोटी रंग का होता है, गला और स्तन सफेद होते हैं। चमकदार नीली पीठ, पंख और पूंछ होती है।इनके चोंच बड़ी और पैर चमकीले लाल रंग के होते हैं। मादा भी समान्यतः नर के रंग की होती है, लेकिन किशोर वयस्कों में रंग ज्यादा हलके दिखते हैं। यह एक बड़ा किंगफिशर है, जिसकी लंबाई २८-30 सेमी (११-12 इंच) तक हो सकती है।


आवास: किंगफिशर (Kingfisher Birds) जो एशिया में सिनाई पूर्व से भारतीय उपमहाद्वीप से फिलीपींस तक व्यापक रूप देखने को मिल जाता है, सफेद गले वाला किंगफिशर विभिन्न प्रकार के आवासों में एक आम प्रजाति है, यह आसानी से देखने को मिल जाते हैं, ज्यादातर मैदानी इलाकों, आद्रभूमि, या तालाबों के आस पास लेकिन इनको हिमालय 7500 फीट पर भी देखा गया है। यह किंगफिशर की आबादी को कोई खतरा नहीं है, परन्तु अब ये उन् जगहों से लुप्त होते जा रहे है जहाँ वे कभी दिखे देते थें। इनकी आबादी सुंदरवन मैंग्रोव में अधिकतम दर्ज किया गया है।

सफेद गले वाली किंगफिशर (Kingfisher Birds) मानसून की शुरुआत में प्रजनन शुरू कर देती है। नर अपने बिल/चोंच को भी ऊंचा उठाते हैं और अपने सफ़ेद गले का प्रदर्शन करते हैं।

आमंत्रण के लिए मादा एक तेज़ और लंबी किट-किट-... कॉल करती है। इनका घोसला अन्य पंछियों की तरह नहीं होता है, ये सुरंग नुमा घोसले बनती है, जिनमे अंदर की ओर रास्ते के लिए शाखाएं होती है। ३-५ अंडो को दिया जाता है, २०-२१ दिनों तक अण्डों की देखभाल और सेया जाता है।


आहार: किंगफिशर (Kingfisher Birds) पंछी मुख्य्तः मांसाहारी होती है, यह प्रजाति मुख्य रूप से छोटी मछलियों, कीड़े, केंचुए, सांपों, मेंढकों, छोटे कृन्तकों(चूहों) का शिकार करती है। भारतीय गौरैयों और मुनिया जैसे छोटे पक्षियों को भी ये अपना शिकार बना लेते है। किंगफ़िशर बच्चो को ज्यादातर केंचुए, घोंघे खिलाते हैं।



Kingdom (जगत): Animalia

Phylum (संघ): Chordata

Class (वर्ग): Aves

Order (गण): Coraciiformes

Family (कुल): Alcedinidae

Genus (वंश): Halcyon

Species (जाति): H. smyrnensis

Scientific name: Halcyon smyrnensis


Comments


About Me

Dr. Tanweer Adil

My name is Dr. Tanweer Adil and I have been involved with this profession for the last 10 years. During my time living in Delhi, I would often go to hilly places like Himachal Pradesh, Uttarakhand, Kashmir during .....

 

Read More

 

Join for new updates

Thanks for submitting!

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter

© 5 October 2021

bottom of page