top of page

जलमुर्गी (अंग्रेजी: Common Moorhen), वाटर हैन, पन मुर्गी, दलदल चिकन ।

  • लेखक की तस्वीर: Tanweer adil
    Tanweer adil
  • 23 अग॰ 2021
  • 2 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 28 सित॰ 2021

परिचय: सांप की तरह फुफकारे मारने वाली पंछी वाटर हैन, पन मुर्गी, दलदल चिकन इत्यादि नामो से भी जानी जाती है यह दलदली भूमि, तालाबों और नहरों जैसी आर्द्रभूमि के पास पाया जाता है। यह एक सर्वाहारी पंछी है जो ज़मींन और तालाबों पे रहना पसंद करती है।

विशिष्टता: मूरहेन (Common Moorhen) की एक आकर्षक प्रजाति है , मूरहेन्स (Common Moorhen) के पुंछ के भाग सफेद, पीले पैर और सामने सर गर्दन और छाती हल्के जामुनी रंग के होते हैं, पंख गहरे भूरे रंग का होता है। युवा वे भूरे रंग के होते हैं। वयस्क के ललाट लाल ढाल और बिना पंख वाले एक चिकनी लहराती रेखा होती है। इनके पैरों की उंगलिया काफी लम्बी होती है जो इनको पानी के ऊपर जलखुंभी या खर पतवारों पे चलने दौड़ने के लिए सहायता प्रदान करती हैं ।


आवास: यदि पूर्वी यूरोप जैसे क्षेत्रों में पानी ठण्ड के मौसम जम जाता है तो जनसंख्या अधिक समशीतोष्ण जलवायु वाले क्षेत्रों में के तरफ प्रवास कर जाती हैं। ये (Common Moorhen) भारत में लगभग हर जगह मिल जाती है। इसके साथ दलदल, हरी-भरी झीलें और यहां तक कि शहर के पार्क भी इस पक्षी के प्रजनन के लिए उपयुक्त हैं। इनका प्रजनन अगस्त से अक्टूबर माह में होता है, ये औसतन 5-7 अंडे देती है और इनका घोसला नदी के किनारे ऊँची झाड़ियों पर होता है।


आकार: यह अपने कुल में मध्यम आकार की पाए जाती हैं, यह लंबाई में 12 से 15 इंच तक और पंखों में 20 से 24 इंच तक हो सकती है। इस प्रजाति का शरीर द्रव्यमान 175 से 500 ग्राम तक हो सकता है।


आहार: इस प्रजाति का मुख्य भोजन पौधों की सामग्री और छोटे जलीय जीवों का सेवन है। वे पानी के पास या पानी में भोजन करते हैं, कभी-कभी लिलीपैड्स या जकुम्भी पर चलते हैं या पानी में भोजन करने में इनको ज्यादा परेशानी नहीं होती हैं। ये कभी कभी दुसरो घोसलो अंडे भी खा लेते हैं, वे अक्सर छुपे होते है, लेकिन कुछ क्षेत्र उन्हें सुबह-सुबह देखा जा सकता है।


सांप की तरह फुफकारे मारने वाली पंछी वाटर हैन I

"वैज्ञानिक वर्गीकरण"


Kingdom (जगत): Animalia

Phylum (संघ): Chordata

Class (वर्ग): Aves

Order (गण):Gruiformes

Family (कुल): Rallidae

Genus (वंश): Gallinula

Species (जाति): G. chloropus


Comments


About Me

Dr. Tanweer Adil

My name is Dr. Tanweer Adil and I have been involved with this profession for the last 10 years. During my time living in Delhi, I would often go to hilly places like Himachal Pradesh, Uttarakhand, Kashmir during .....

 

Read More

 

Join for new updates

Thanks for submitting!

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter

© 5 October 2021

bottom of page